जत्थेदार को नहीं करना चाहिए था एकतरफा फैसला - भाई चावला
चंडीगढ़, 21 सितंबर- भाई अमरजीत सिंह चावला ने पंथ से निष्कासित किए जाने के बाद जत्थेदार द्वारा उनके खिलाफ लिए गए फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि जत्थेदार को एकतरफा फैसला नहीं करना चाहिए था। कोई भी ऐसा फैसला लेने से पहले मेरा पक्ष जरूर सुनना चाहिए था। मेरे द्वारा 35 साल पंथ की की गई सेवा को दरकिनार कर दिया गया।
उन्होंने आगे कहा कि मैं सुच्चा सिंह लंगाह नहीं हूं। उनकी वीडियो सामने आने के बावजूद श्री अकाल तख्त साहिब पर एक कमेटी बनाकर फैसला लिया गया था, लेकिन मेरे मामले में कुछ भी नहीं है। फिर भी कुछ राजनीतिक लोगों के कहने पर मेरे खिलाफ जल्दबाजी में फैसला लिया गया।
उन्होंने कहा कि जल्द ही और वीडियो जारी कर उन लोगों के बारे में भी बताऊंगा, जो बहरीन वाली बीबी को यहां लेकर आए और उसके पीछे की क्या कहानी है। सारी सच्चाई सबके सामने रखूंगा।

