अमेरिका ने बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए 3.1 करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा की

 

अमेरिका ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलों के निर्माण, प्रभावित समुदायों की बुनियादी नागरिक जरूरतों को पूरा करने और भविष्य में आपदा के बाद राहत एवं पुनर्बहाली प्रयासों में मदद के लिए ड्रोन की तैनाती में सहयोग के वास्ते नेपाल को 3.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है।

राजनीतिक मामलों की विदेश उप मंत्री एलिसन हूकर ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मुलाकात के बाद यह घोषणा की।

#अमेरिका