उत्तराखंड: दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम साफ होने पर प्रशासन ने हटाई रोक
ऋषिकेश, 28 सितंबर - मौसम के कारण पिछले दो दिनों से रोकी गई चारधाम यात्रा आज सोमवार को फिर शुरू कर दी गई। चारधाम यात्रा नियंत्रण संगठन, ऋषिकेश से मिले निर्देशों के बाद मौसम के अनुकूल होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर यात्रा से रोक हटाई गई। इसके साथ ही यात्रियों को चारधाम की ओर जाने की अनुमति दे दी गई है।
प्रशासन ने सभी पुलिस और तहसील प्रशासन को यात्रा को नियमित और निर्बाध रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है, ऐसे में प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। संबंधित विभागों और यात्रा नोडल अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और किसी भी तरह की समस्या के त्वरित समाधान के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

