बलवंत सिंह राजोआना से मुलाकात के लिए पहुंचे जत्थेदार गड़गज्ज और एडवोकेट धामी

पटियाला, 29 सितंबर (अमनदीप सिंह, आहलूवालिया)- बलवंत सिंह राजोआना से मुलाकात करने के लिए पटियाला जेल में श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज और सिंह साहिब टेक सिंह धनौला तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी पहुंचे हैं। उन्हें करीब एक घंटा अंदर गए हो गया है और नेताओं के बाहर आने के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी।

#बलवंत सिंह राजोआना से मुलाकात के लिए पहुंचे जत्थेदार गड़गज्ज और एडवोकेट धामी