एशियाड में भारत ने जीता आठवां स्वर्ण पदक
नई दिल्ली, 30 सितंबर - भारतीय तीरंदाजों ने एशियन गेम्स में बुधवार को दूसरा गोल्ड जीत लिया है। दिन का पहला गोल्ड महिला कंपाउंड टीम में आया। उसके बाद मिक्स्ड टीम इवेंट में भी सोना मिला।
सुबह भारत ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराया। करीब एक घंटे बाद चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने मिक्स्ड फाइनल में कोरिया को टाई ब्रेक में हराया।
गोल्ड जीतने वाली महिला टीम में ज्योति सुरेखा, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप शामिल हैं। फाइनल में पृथिका और ज्योति का हर शॉट निशाने पर लगा। सोना जीतने के साथ चिकिता-साहिल को 2028 ओलंपिक कोटा मिल गया।
#एशियाड

