पूर्व CM गहलोत का मुख्यमंत्री पर पलटवार, बोले - 'किसान सिखाएंगे सबक'

जयपुर, 4 अक्टूबर - राजस्थान में पंचायत चुनाव की हलचल के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री के किसानों को लेकर दिए गए बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए सीधा निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को लेकर दी गई टिप्पणी से प्रदेश भर के अन्नदाताओं में भारी रोष है और इसका असर आगामी पंचायत चुनावों में साफ देखने को मिलेगा।

#WATCH | Jaipur, Rajasthan: On Panchayat Elections, Former Chief Minister Ashok Gehlot says, "... They said that farmers work for only 25 days. CM should not have said this. Farmers across the state are unhappy with this. They will teach a lesson in this election, and I am confident that Congress will get a strong mandate..."

— ANI (@ANI) October 4, 2026

 

'जयपुर में बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान कि 'किसान सिर्फ 25 दिन काम करते हैं' बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा, एक राज्य के मुख्यमंत्री को देश के अन्नदाता के बारे में ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए थी। किसान दिन-रात मेहनत करके देश का पेट भरता है। इस तरह के बयान से पूरे राजस्थान के किसान आहत और नाराज हैं।

#Ashok Gehlot
# Rajasthan
# Panchayat Election