इंडिया ब्लॉक की बैठक: राहुल गांधी का PM और ईसी पर हमला, बोले- लोकतंत्र को बचाना हमारा लक्ष्य

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर - लोकसभा मे विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर मंगलवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई। इस बैठक में इंडिया गठबंधन के जुड़े कई अहम नेता शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम यहां एकजुट होकर खड़े हैं। यह अलग-अलग नहीं, एक ही आंदोलन है। मैं आपको गारंटी देता हूं कि जिस तरह हमने ऊर्जा, ताकत और एकता के साथ एकजुट होकर काम किया, उसी तरह हम आगे भी मिलकर लड़ते रहेंगे... हम सुप्रीम कोर्ट, भारत के मुख्य न्यायाधीश और भारत की न्याय प्रणाली का बहुत सम्मान करते हैं।

#राहुल गांधी