मोएट्स रेस्टोरेंट के बाहर व्यक्ति से मारपीट का आरोप: भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर - दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट के बाहर एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट का वीडियो सामने आया है। यह वही रेस्टोरेंट है, जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को दोपहर के भोजन के लिए बुलाया था। खुद को श्रीनगर का रहने वाला फहीम नजीर बताने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसने राहुल गांधी को गाली नहीं दी थी, लेकिन इसके बावजूद उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई।
 
फहीम नजीर ने कहा कि वह देश के लोगों को यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि देश को नेपाल और बांग्लादेश जैसा बनाने की साजिश हो रही है। उसने ईवीएम को लेकर भी दावा किया और कहा कि ईवीएम पहली बार 1998 में राजीव गांधी के समय लाई गई थी। फहीम ने कहा कि इस संबंध में फुटेज भी मौजूद है और राहुल गांधी से सवाल पूछे जाने चाहिए। उसने अपनी बात को अभिव्यक्ति की आजादी बताया।

  

#मोएट्स रेस्टोरेंट
# भाजपा
# राहुल गांधी