मैड संधू हत्याकांड में शूटर समेत 6 गिरफ्तार
अमृतसर, 8 अक्टूबर (रेशम सिंह) - मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर की गई हत्या के चर्चित मामले में अमृतसर पुलिस ने शूटर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसका खुलासा आज यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने किया।
उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर अहमदाबाद (गुजरात) चले गए थे, जहां से उन्हें काबू कर वापस लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हत्या गैंगस्टरों द्वारा अपना नाम बनाने के लिए की गई थी। इस संबंध में जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।
#मैड संधू

