मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अजनाला में करेंगे लोक मिलनी

अजनाला, जगदेव कलां, 21 सितंबर (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों/शरणजीत सिंह गिल)- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज विधानसभा हलका अजनाला के गांव सेंसरां कलां में पहुंचकर लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत अजनाला हलका वासियों से रूबरू होंगे। यह लोक मिलनी कार्यक्रम हलका अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल की अगुवाई में करवाया जा रहा है।

लोक मिलनी के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हलका अजनाला के लोगों के साथ सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और मांगों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री मान के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं।

#मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अजनाला में करेंगे लोक मिलनी