भला पिंड नजदीक ए.एस.आई. को गोलीनुमा चीज लगने के केस में नया मोड़

हरसा छीना/अजनाला, (अमृतसर), 13 नवंबर (कड़ियाल, ढिल्लों) - बीते शुक्रवार की देर शाम पुलिस थाना राजासांसी के तहत पड़ते क्षेत्र भला पिंड में अमृतसर से अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने घर अजनाला जा रहे पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. जसवंत सिंह के सिर पर कोई गोलीनुमा वस्तु लगने के मामले में एक संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदोस्तान की ओर से जारी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टी.टी.एच. की ओर से जारी पत्र में घटना की वीडियो जल्द जारी किए जाने की बात भी कही गई है।

इस संबंध में भला पिंड नजदीक ए.एस.आई. के घायल होने वाले घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे जिला पुलिस प्रमुख अमृतसर देहाती कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल पत्र की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार बनती अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

#भला पिंड नजदीक ए.एस.आई. को गोलीनुमा चीज लगने के केस में नया मोड़