पीएम मोदी ने की ब्रिक्स के समापन की घोषणा
नई दिल्ली, 13 सितंबर - ब्रिक्स समिट 2026 का समापन भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम अब समापन की ओर बढ़ रहे हैं। जैसे ही 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, मैं आप सभी की सक्रिय भागीदारी और बहुमूल्य योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।' सदस्य देशों की सक्रिय भागीदारी ने सम्मेलन को सार्थक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सम्मेलन के दौरान सामने आए महत्वपूर्ण विचारों और सुझावों ने ब्रिक्स के बीच सहयोग को व्यापकता और गहराई, दोनों प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि सदस्य देशों के नेताओं की भागीदारी और उनके विचारों ने संगठन के साझा सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ भविष्य के लिए नई संभावनाओं को भी सामने रखा है। सम्मेलन में सभी नेताओं की मौजूदगी ब्रिक्स की बढ़ती प्रासंगिकता, खुलेपन और समावेशिता का प्रमाण है। सदस्य देशों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि वैश्विक स्तर पर बदलती परिस्थितियों के बीच ब्रिक्स की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। सभी देशों के योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति और सहभागिता ने ब्रिक्स सहयोग को और अधिक व्यापक तथा प्रभावी बनाने में योगदान दिया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया हमसे सिर्फ वादे नहीं रिजल्ट चाहती है। मैं समारोह में शामिल होने के लिए आए सभी मेहमानों की सुरक्षित वापसी की कामना करता हूं।

