अमृतसर: खाकी पर हुआ फिर हमला, ASI की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
अमृतसर, 18 सितंबर - पंजाब के अमृतसर से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है जहां ड्यूटी पर तैनात एएसआई (ASI) हरजीत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि अमृतसर में एक ही हफ्ते के भीतर पुलिसकर्मी पर हमले की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 11 सितंबर को भी एएसआई जसवंत सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी थी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
#amritsar
# ASI attack
# murder

