मुख्यमंत्री मान के साथ कर्मचारी संगठनों की बैठक खत्म, बनी सहमति

चंडीगढ़, 18 सितंबर – पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स की DA समेत बाकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में कर्मचारी नेताओं के साथ मीटिंग की। इसके बाद कर्मचारी संगठनों और सरकार की तरफ से एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। सरकार की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री अमन अरोड़ा और डॉ. बलजीत कौर शामिल हुए। इस मौके पर जानकारी देते हुए मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि DA के मुद्दे पर सरकार और कर्मचारियों के बीच सहमति बन गई है और सरकार कर्मचारियों को 50 परसेंट DA देगी, पहले यह 42 परसेंट दिया जा रहा था। कर्मचारी संगठन के नेता ने कहा कि सरकार ने 4-4 परसेंट की दो किश्तों में DA देने का भरोसा दिया है। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इससे सरकार पर करीब 250 करोड़ रुपये का फाइनेंशियल बोझ पड़ेगा।

#मुख्यमंत्री मान
#कर्मचारी