पोस्टमॉर्टम के बाद इन्फ्लुएंसर मैड संधू का हुआ अंतिम संस्कार  

अमृतसर, 4 अक्टूबर - अमृतसर में पिछले दिनों गोलियां मारकर हत्या किए गए इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू का पोस्टमार्टम होने के बाद आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। दुखी हृदय से परिवार के सदस्यों और करीबियों ने मैड संधू को अंतिम विदाई दी।

इस दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा और परिवार के सदस्यों की आंखें नम रहीं। बताया जा रहा है कि मैड संधू को पिछले दिनों अमृतसर में दो व्यक्तियों द्वारा गोली मारी गई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। अंतिम संस्कार के बाद मैड संधू पंचतत्व में विलीन हो गए।

#इन्फ्लुएंसर मैड संधू