यूपी: उत्तराखंड के चुनावों के लिए बसपा ने शुरू की तैयारी

लखनऊ, 4 अक्टूबर - बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तराखंड में योग्य उम्मीदवारों को ही विधानसभा चुनाव में टिकट देने को कहा है। रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने चुनाव आयोग के एसआईआर पुनरीक्षण के बाद वोटर लिस्ट की ताजा स्थिति की समीक्षा भी की और जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटे हैं, उन्हें दोबारा जुड़वाने को कहा ताकि गरीब, युवा, महिलाएं व कमजोर तबके के लोग वोट देने के संवैधानिक अधिकार से वंचित न रहें।

#यूपी
# उत्तराखंड
# चुनावों
# बसपा