यूपी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर प्रदर्शन
आगरा, 28 सितंबर - आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उनके घर पर कालिख पोतकर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
एसआईआर में वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विजय नगर कालोनी स्थित मूल निवास पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे।
अनिल यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी, पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल के निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की। मुकेश धनगर ने कहा कि पात्र मतदाता का नाम हटाना लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला है।

