यूपी सरकार महंगाई कंट्रोल करने के लिए सही कदम नहीं उठा रही: राहुल गांधी
रायबरेली, 9 सितंबर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में सर्राफा व्यापारियों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि GST को आसान बनाने के लिए पार्लियामेंट में सरकार पर दबाव डाला जाएगा। अगर इस चुनाव में कोई EVM खराब होती है तो जनता खुद फैसला करेगी। युवा पहले ही सड़कों पर उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
#यूपी सरकार

