यूपी: सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, रह चुके विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

लखनऊ, 25 सितंबर - समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार रात संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह कई दिनों से संस्थान के पोस्टऑपरेटिव आईसीयू में भर्ती थे। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने रामगोविंद चौधरी के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चौधरी का संस्थान में उपचार चल रहा था। उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

#यूपी
# सपा