चरनजीत सिंह चन्नी को संसदीय स्थायी समिति के चेयरपर्सन की सौंपी गई जिम्मेदारी
दिल्ली, 4 अक्टूबर - चरनजीत सिंह चन्नी को लगातार तीसरी बार संसदीय स्थायी समिति (कृषि, पशुपालन, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी और मत्स्य पालन) के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चरनजीत सिंह चन्नी ने पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और माननीय लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताते हुए मुझे लगातार तीसरी बार संसदीय स्थायी समिति (कृषि, पशुपालन, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी और मत्स्य पालन) के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने कहा कि मैं किसानों की सेवा करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता हूं।

