भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी-20: टॉस जीतकर भारत ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया
हैदराबाद, 14 अक्टूबर- भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमों के बीच आज चौथा टी-20 मैच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।
पांच मैचों की इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। आज का मैच जीतकर भारतीय टीम की नजरें सीरीज पर कब्जा जमाने पर होंगी। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम भी यह मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-2 से बराबरी करने की कोशिश करेगी।
#भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी-20: टॉस जीतकर भारत ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया

