अमेरिका: स्कूल में गोलीबारी, चार की मौत
वॉशिंगटन, 16 अक्टूबर- USA के ओरेगन के बैंड में सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में कल गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, इस गोलीबारी में कम से कम तीन बच्चों और एक बड़े की मौत हो गई। हमलावर भी मौके पर ही मारा गया।
पुलिस ने बताया कि दो लोगों को मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस को दोपहर 12:59 बजे सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल के बाहर एक कार पर गोलीबारी की खबर मिली। पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। स्कूल के अंदर से 911 इमरजेंसी नंबर पर कई कॉल भी आए। पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद ही हमलावर स्कूल के अंदर गिर गया। हालांकि, यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि उसे पुलिस ने गोली मारी या वहां मौजूद किसी और ने। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

