भूकंप: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 3.5 तीव्रता से हिली धरती

सिंगरौली, 17 अक्टूबर - मध्यप्र देश के सिंगरौली जिले में शनिवार, 17 अक्टूबर को दोपहर भूकंप के झटके दर्ज किए गए। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 2 बजकर 12 मिनट 35 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता 3.5 रही और केंद्र की गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है। भूकंप से संबंधित ये जानकारियां शुरुआती आंकड़ों पर आधारित हैं।

#भूकंप
# मध्य प्रदेश
# सिंगरौली