गुरुग्राम पुलिस ने 50 चालान वाली बाइक की जब्त: ₹3.22 लाख का जुर्माना था बकाया

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर - गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक ऐसी मोटरसाइकिल को जब्त किया है, जिसे देखकर खुद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। सीआरपीएफ चौक के पास चलाए जा रहे रूटीन चेकिंग ड्राइव के दौरान पुलिस ने जब इस दो-पहिया वाहन को रोककर दस्तावेज मांगे, तो ड्राइवर कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

#गुरुग्राम
# पुलिस