लुधियाना में खूनी झड़प, एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत


लुधियाना, 24 अक्टूबर - लुधियाना में आपसी लड़ाई के बाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति का हाथ कलाई से काटकर अलग कर दिया गया।हैरानी की बात यह है कि कटे हुए हाथ को एक लिफाफे में डालकर दुकानदार को सौंप दिया गया।घटना के बाद घायल व्यक्ति को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शक्ति सिंह उर्फ भूरा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शक्ति सिंह के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भी आपराधिक मामलों में शामिल बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के शुरुआती बयान के मुताबिक, मामला फिलहाल आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस आरोपियों की भूमिका और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।अब देखना होगा कि पुलिस जांच में इस खूनी वारदात के पीछे की असल वजह क्या सामने आती है।


 

#लुधियाना