उत्तराखंड: श्री केदारनाथ धाम में बर्फबारी से तापमान में गिरावट

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड), 29 अक्टूबर- श्री केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई है, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बर्फबारी के बाद धाम में ठंड बढ़ गई है।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें। साथ ही, मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

#उत्तराखंड: श्री केदारनाथ धाम में बर्फबारी से तापमान में गिरावट