शशि थरूर की अध्यक्षता में विदेश मामलों की संसदीय समिति की बैठक आज

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर- कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में विदेश मामलों की संसदीय समिति की बैठक आज शाम 4:30 बजे संसद भवन में होगी।

इस बैठक का एजेंडा वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के दौरान समिति द्वारा विचार किए जाने वाले विषयों के चयन से संबंधित ‘मेमोरेंडम नंबर 1’ पर चर्चा करना होगा। इसमें समिति के आगामी कार्यकाल के लिए महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

#शशि थरूर की अध्यक्षता में विदेश मामलों की संसदीय समिति की बैठक आज