हमने बदलते हुए उत्तर प्रदेश को देखा है:योगी आदित्यनाथ


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हमने बदलते हुए उत्तर प्रदेश को देखा है। मैं यह इसलिए कह रहा हूं कि आज अगर 2017 में डबल इंजन की सरकार यूपी में नहीं आई होती तो यह चयन की प्रक्रिया भी संभवत: सपने जैसा होता। क्योंकि तब चयन एक सपना था। पारदर्शी तरीके से, ईमानदारी पूर्वक भर्ती की कोई प्रक्रिया हो जाए; यह बहुत कठिन कार्य था। तत्कालीन सरकार की इस प्रकार की कोई न नीति थी और न कोई नियति था। मैंने 2012 से लेकर 2017 के बीच भी देखा है और 2003 से लेकर 2017 के बीच भी देखा है। कई ऐसी नियुक्तियां हुई हैं जिसमें आवेदक कोई और है और नियुक्ति पत्र किसी और को दे दिया गया। अभी भी न्यायालय में कई मामले लंबित पड़े हैं। मुझे चिंता यह होती है कि कभी न्यायाल ने कहा कि इन सभी की सेवाएं समाप्त करो तो क्या होगा। ये फैसला हो कि जिन बेईमानों ने उस समय के नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया, उनकी सारी संपत्ति जब्त की जाए तो मुझे बहुत प्रसन्नता होगी।"
 

#योगी आदित्यनाथ