जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पहाड़ी पर लगी भीषण आग, 11 घंटे बाद काबू पाया गया
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक पहाड़ी ढलान पर भीषण आग लग गई, जिस पर दमकल और अन्य बचाव दलों ने करीब 11 घंटे के संयुक्त अभियान के बाद मंगलवार सुबह काबू पा लिया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बड़ी संख्या में पेड़-पौधे जल गए। सूखी घास के कारण आग तेजी से फैल गई।
किश्तवाड़ अग्निशमन केंद्र के प्रभारी फारूक अहमद मीर ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर त्रिगाम में लगभग 1,000 कनाल (125 एकड़) सरकारी जमीन आग की चपेट में आ गई।
#जम्मू-कश्मीर

