कुलगाम मुठभेड़ : लतीफ भट घिरा, आत्मसमर्पण करने से किया इनकार
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को जारी मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने उसकी घेराबंदी में फंसे लश्कर-ए-तैयबा के सर्वाधिक वांछित ‘कमांडर’ लतीफ भट को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भट कश्मीर घाटी में जीवित बचा एकमात्र स्थानीय आतंकवादी है।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तड़के घाटी की मस्जिदों से सुबह की नमाज के लिए अजान होने से कुछ ही देर पहले मुठभेड़ शुरू हुई।
#कुलगाम मुठभेड़

