दिल्ली: मुंडका में एक गोदाम में आग, कोई हताहत नहीं

 

बाहरी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब पांच बजकर 12 मिनट पर मिली जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।

#दिल्ली: मुंडका