'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान के 629वें दिन 143 नशा तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़, 15 नवंबर- नशों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने 'युद्ध नशों के विरुद्ध' मुहिम के 629वें दिन 143 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान पुलिस ने 6.2 किलोग्राम हेरोइन, 2.5 किलोग्राम अफीम, 10 किलोग्राम चूरा-पोस्त, 82 नशीली गोलियां और 1.88 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
इसके साथ ही 55 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया।
#'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान के 629वें दिन 143 नशा तस्कर गिरफ्तार

