यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें: कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

नई दिल्ली, 23 नवंबर - मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सोमवार को वर्ष 2018 के एक आपराधिक मानहानि मामले में सुनवाई करते हुए ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। मजिस्ट्रेट अनम रईस खान ने शिकायतकर्ता सुरेश करमशी नखुआ / सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह कड़ा आदेश पारित किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि शिकायतकर्ता विकास पांडे सोशल मीडिया पर 'आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी' नाम से एक पेज चलाते हैं। उन्होंने ध्रुव राठी पर आरोप लगाया है कि राठी ने अपने एक वीडियो "BJP IT Cell Part II" में उनके खिलाफ बिना किसी सबूत के झूठे, निराधार और मानहानिकारक दावे किए थे जिससे समाज में उनकी छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है।

#यूट्यूबर
# ध्रुव राठी
# मुश्किलें