दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, 24 नवंबर तक खराब रह सकता है AQI 

नई दिल्ली, 21 नवंबर - राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान के अनुसार, 24 नवंबर तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में बना रह सकता है। वहीं, अगले छह दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों में हवा की रफ्तार और प्रदूषकों के फैलाव की स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। 22 नवंबर को वेंटिलेशन इंडेक्स 5200 और 23 नवंबर को 6000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। 24 नवंबर को इसके घटकर 3000 पर आने की संभावना है। इस दिन प्रदूषकों का फैलाव सबसे कमजोर रह सकता है। वहीं, मिक्सिंग डेप्थ 22 नवंबर को 1400 मीटर, 23 नवंबर को 1150 मीटर और 24 नवंबर को घटकर 1000 मीटर रहने का अनुमान है। इससे प्रदूषण बढ़ने की आशंका है।
 

#दिल्ली
# प्रदूषण