ठंड बढ़ने के साथ जहरीली हुई दिल्ली की हवा, AQI 300 पार
नई दिल्ली, 23 नवंबर - दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की धार तेज होने लगी है। इसके साथ ही वायु प्रदूषण की मार भी जारी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ होने के आसार हैं। आज सुबह 6 बजे राजधानी का औसत AQI 300 के पार दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।
#ठंड
# जहरीली
# दिल्ली
# हवा
# AQI

