PDP नेता इल्तिजा मुफ़्ती ने श्रीनगर के GMC में प्रदर्शन कर रहे पोस्टग्रेजुएट डॉक्टरों से मुलाकात की
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: PDP नेता इल्तिजा मुफ़्ती ने श्रीनगर के GMC में प्रदर्शन कर रहे पोस्टग्रेजुएट डॉक्टरों से मुलाकात की। उन्होंने स्टाइपेंड बढ़ाने की उनकी मांग का समर्थन किया और JKPSI परीक्षा को स्थगित करने की मांग की।
PDP नेता इल्तिजा मुफ़्ती ने कहा, "हम GMC श्रीनगर में हैं। यहां सरकार और प्रशासन की तानाशाही चल रही है। आज जो हमारे पोस्टग्रेजुएट डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें सरकार धमका रही है कि उन्हें परीक्षा में फेल किया जाएगा क्योंकि वे स्टाइपेंड मांग रहे हैं... हमारे इन डॉक्टरों के काम करने के घंटे भी बढ़ा दिए गए हैं। 2017 के बाद कश्मीर में 37% बेरोजगारी है... यह कैसा लोकतंत्र है... हम इनके साथ खड़े हैं..."
#श्रीनगर
# जम्मू-कश्मीर
#इल्तिजा मुफ़्ती

