जांबाज जवान की बायोपिक बनायेंगे हिमेश रेशमिया

मुंबई, 1 अप्रैल (वार्ता) : बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता-गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया जांबाज जवान के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों के निर्माण का चलन जोरों पर है। हिमेश रेशमिया एक जांबाज जवान के साहस की कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर उतारने जा रहे है। इस सैनिक का नाम है बिष्णु श्रेष्ठा है। हिमेश ने इन पर बायोपिक बनाने के लिए राइट््स ले लिए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट और बाकी के डिटेल्स जल्द ही घोषित किये जाएंगे। इस फिल्म को पत्रकार प्रफुल्ल शाह लिख रहे हैं। नेपाल में पैदा हुए बिष्णु आठवीं गोरखा राइफल्स की सातवीं बटालियन के सैनिक हैं।