लापरवाही से रेलगाड़ी पर चढ़ते एक व्यक्ति की मौत

फतेहगढ़ साहिब, 03 अप्रैल - (अरुण आहूजा) - रेलवे स्टेशन सरहिंद में बीती रात रेलगाड़ी पर चढ़ते समय लापरवाही बरतने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो जाने की सूचना मिली है। इस संबंधी जानकारी देते रेलवे पुलिस के सहायक थानेदार दविन्दर सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 11.30 बजे एक व्यक्ति रेलगाड़ी पर चढ़ने लगा। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर पड़ा, जिस कारण वह घायल हो गया। इसके बाद में घायल व्यक्ति सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 60 साल के करीब है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इस कारण शव को पहचान के लिए 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।