पंजाब की राजनीति में नया धमाका होने की उम्मीद


फाज़िलका, 16 अप्रैल (अ.स.): पंजाब की राजनीति में हमेशा ही चर्चित रहे पूर्व सांसद और आवाज़-ए-पंजाब नाम से जाने जाते स. जगमीत सिंह बराड़ के अकाली दल में शामिल होने की चर्चाएं इस समय पूरे जोरों पर चल रही हैं। काफी समय से कांग्रेस पार्टी की राजनीति से हाशिए पर चल रहे स. जगजीत सिंह बराड़ राजनीति मैदान की तलाश में थे। 2017 की विधानसभा चुनावों में स. जगजीत सिंह बराड़़ के आम आदमी पार्टी में भी मिलने की बात चली थी, परन्तु आम आदमी पार्टी के पंजाब स्तरीय नेताओं के विरोध के कारण उनका विलय नहीं हो सका था। जिसके बाद वह पश्चिमी बंगाल की राजनीति में सरगर्म पार्टी त्रिणमूल कांग्रेस में चले गए और उनको पंजाब का प्रधान बनाया गया। ं अब पता चला है कि अकाली दल भी पुराने टकसाली अकाली परिवारों को अपने साथ जोड़ने की मुहिम चला रहा है। स. जगमीत सिंह बराड़ स्व. अकाली नेता स. गुरमीत सिंह बराड़ के पुत्र हैं। जगमीत सिंह बराड़ विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में सरगर्म थे और वह आल इंडिया सिख स्टूडैंट फैडरेशन के अगली कतार के नेताओं में भी रह चुके हैं।