मुंबई ने दिल्ली को 40 रन से हराया

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (एजेंसी) : फिरोदशाह कोटला मैदान में मुंबई इंडियंस व दिल्ली कैपिटल्स के मध्य खेले गए मैच में मुंबई ने दिल्ली को 40 रन से हरा दिया। मुंबई द्वारा दिए गए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 128 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। वहीं इससे पहले क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए ताबड़तोड़ 54 रनों की साझेदारी कर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 168 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने पारी की शुरुआत की, लेकिन पावरप्ले का लाभ उठाने से नहीं चूके। सलामी जोड़ी ने पहले छह ओवर में 57 रन जड़े। इसके बाद अनुभवी अमित मिश्रा ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित को बोल्ड कर दिया। रोहित ने 22 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बेन कटिंग भी कुछ खास नहीं कर पाए और दो के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। कटिंग का विकेट अक्षर पटेल ने लिया। क्रुणाल ने अपने भाई हार्दिक के साथ भी पांचवें विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। हार्दिक ने महज 15 गेंदों में 32 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। राबाडा ने हार्दिक को पवेलियन भेजा। क्रुणाल ने 26 गेंदों पर 37 रन की नाबाद पारी में पांच चौके लगाए।  मुंबई ने अंतिम तीन ओवरों में 50 रन बटोरे।