गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में भाई लोंगोवाल ने रखा यादगारी गेट का नींव पत्थर

पटियाला, 23 अप्रैल - (धरमिन्दर सिंह सिद्धू, अमन) - पटियाला में नौवीं पातशाही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में श्री गुरू तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व को समर्पित पांच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन निकाला गया। इस मौके पर एसजीपीसी के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में नतमस्तक हुए जिनके नेतृत्व में नगर कीर्तन को रवाना किया गया जहां संगत श्रद्धा और भावना से भारी संख्या में मौजूद थी। इस मौके पर भाई लोंगोवाल द्वारा यादगारी गेट बनाने के लिए नींव पत्थर रखा गया। उन्होंने कहा कि दुख निवारण साहिब में शहीदों को समर्पित यादगारी गेट बनाया जायेगा। इसके साथ ही उनकी ओर से सिख यंग मैराथन का पोस्टर भी जारी किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान कृपाल सिंह बडूंगर, करनैल सिंह नाभा, जरनैल सिंह करतारपुर, मनजीत सिंह, निरदेव आकड़ी मौजूद थे।