पीआरटीसी की मिनी बस पलटने से 8 यात्री घायल


संगरूर, 21 अक्टूबर - आज सुबह करीब 6.30 बजे पीआरटीसी संगरूर से सुनाम जा रही मिनी बस पलट गई, जिससे बस में सवार 8 लोग घायल हो गए और उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।