क्राइस्टचर्च टेस्ट: तीसरे दिन का खेल समाप्त, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड का स्कोर 133/3

क्राइस्टचर्च, 29 नवंबर- भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रनों की हो गई है। रचिन रवींद्र 49 और डेरिल मिचेल 5 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे।

इससे पहले आज ध्रुव जुरेल की संघर्षपूर्ण पारी की बदौलत भारतीय टीम पहली पारी में 236 रन बनाने में सफल रही। ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 रनों का योगदान दिया।

#क्राइस्टचर्च टेस्ट: तीसरे दिन का खेल समाप्त
# दूसरी पारी में न्यूजीलैंड का स्कोर 133/3