विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस और 'आप' ने जारी किया थ्री-लाइन व्हिप

चंडीगढ़, 29 नवंबर- संसद के विशेष सत्र को देखते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए थ्री-लाइन व्हिप जारी किया है। इसके तहत दोनों पार्टियों के सांसदों को सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और पार्टी के रुख का समर्थन करने के निर्देश दिए गए हैं।

लोकसभा में आम आदमी पार्टी के चीफ व्हिप राज कुमार चब्बेवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पार्टी के सभी सांसदों को 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक सदन में मौजूद रहने और पार्टी की नीति के अनुसार मतदान करने को कहा गया है।

वहीं, लोकसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप कोडिकुन्निल सुरेश की ओर से जारी व्हिप में पार्टी के सभी सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक सदन की कार्यवाही में शामिल होने और पार्टी के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

#विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस और 'आप' ने जारी किया थ्री-लाइन व्हिप