अकाली-भाजपा गठबंधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट

चंडीगढ़, 24 नवंबर - शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि अकाली दल और भाजपा का यह समझौता पंजाब के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार और कुर्सी को बचाने के लिए किया गया 'ठग जोड़' है। जो कल तक तीन कृषि कानूनों, पंजाब के पानी, चंडीगढ़ और सिख संस्थाओं के मुद्दे पर एक-दूसरे को कोसते थे, आज सत्ता के लालच में फिर से एकजुट हो गए हैं।

20 साल तक आपस में 'नूरा कुश्ती' करने वाले सभी पारंपरिक नेता अब एक ही मंच पर आ गए हैं। लेकिन पंजाब के लोग 2007 से 2017 के दौरान फैले नशे और बेअदबी की घटनाओं को कभी नहीं भूल सकते। आम आदमी पार्टी का गठबंधन सिर्फ पंजाब के सवा तीन करोड़ लोगों के साथ है। मुफ्त बिजली, नहरी पानी, मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस और बिना रिश्वत सरकारी नौकरियां हमारी सकारात्मक राजनीति की पहचान हैं। पंजाबी इनके 'ठग जोड़' को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

#अकाली-भाजपा गठबंधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट