मेडिकल जटिलताओं के कारण गई जान, WWE ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
WWE स्टार ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधनविश्व प्रसिद्ध रेसलिंग संस्था WWE के स्टार पहलवान ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका असली नाम जरमेन हेली था। WWE की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी मौत मेडिकल जटिलताओं के कारण हुई है। हालांकि, कंपनी ने मौत के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
ब्रॉनसन रीड के निधन की खबर सामने आने के बाद कुश्ती जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। WWE ने उन्हें शानदार व्यक्तित्व, समर्पित पारिवारिक सदस्य और साथियों के बीच लोकप्रिय पहलवान बताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले ब्रॉनसन रीड ने 2019 में WWE के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। वह NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन भी रह चुके थे। इसके अलावा, साल 2024 में उन्होंने आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल का खिताब भी जीता था।

