'परिसीमन बिल' तमिल संस्कृति, तमिल भाषा, तमिल लोगों और भारतीय संघ के लिए खतरा है – राहुल गांधी

चेन्नई, 29 नवंबर- डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन से मुलाकात के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "थिरु स्टालिन जी के साथ हमारी बहुत अच्छी और सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। हमने उनके सामने अपना पक्ष रखा। हमारा मानना है कि परिसीमन के जरिए 850 सीटों वाली संसद बनाना, जिसमें भाजपा को इन 850 सीटों का स्वरूप तय करने और भारत में चुनाव क्षेत्रों की प्रकृति बदलने की खुली छूट मिल जाएगी, न केवल देश के लिए बल्कि दक्षिण भारत और खासकर तमिलनाडु के लिए भी नुकसानदायक है।

हमने भाई स्टालिन, जो तमिलनाडु के मजबूत रक्षक हैं, से अनुरोध किया कि वे तमिलनाडु की रक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि भाजपा की यह चाल सफल न हो। अगर भाजपा 850 सीटों वाली लोकसभा का नया ढांचा तैयार कर लेती है, तो भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें इस बारे में जानकारी नहीं है कि डीएमके ने क्या कहा है या क्या किया है। मैं आपको सिर्फ वही बता रहा हूं, जिस पर हमने चर्चा की और जो बात हमने भाई स्टालिन के सामने रखी। हमने उन्हें बताया कि यह तमिल संस्कृति, तमिल भाषा, तमिल लोगों, भारतीय संघ और खुद भारत के लिए खतरा है। भाई स्टालिन को भी देश के सभी देशभक्त लोगों की तरह इस खतरे के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।"

राहुल गांधी ने कहा, "आरएसएस तमिल विरोधी ताकत है। यह तमिल सभ्यता की अवधारणा का विरोध करती है। जिस दिन भाजपा भारत के चुनाव क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन करके लोकसभा की सीटें 850 कर देगी, उसी दिन देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और तमिल संस्कृति व तमिल भाषा पर पूरी तरह से हमला शुरू हो जाएगा। याद रखिए, मैं क्या कह रहा हूं।"

#'परिसीमन बिल' तमिल संस्कृति
# तमिल भाषा
# तमिल लोगों और भारतीय संघ के लिए खतरा है – राहुल गांधी