परिसीमन बिल के लिए बनाई गई कमेटी में कम से कम विपक्ष के एक नेता को शामिल किया जाना चाहिए था - उद्धव ठाकरे

मुंबई, 29 नवंबर, महाराष्ट्र- परिसीमन बिल को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "हम इस बिल का विरोध क्यों कर रहे हैं? पहली बात, इस बिल के लिए बनाई गई कमेटी में ज्ञानेश कुमार और एक पूर्व चीफ जस्टिस को शामिल किया गया है। इन्हें किसने चुना? मोदी और अमित शाह ने। तीसरे सदस्य का चयन भी ज्ञानेश कुमार ही करेंगे। भाजपा ने तो पहले से ही पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर रखी है।

कम से कम विपक्ष के एक नेता को तो इस कमेटी में शामिल किया जाना चाहिए था। महिला आरक्षण बिल पहले ही कानून बन चुका है। मैं उस बिल का समर्थन करता हूं और अगर इसे अभी पेश किया जाता है, तो मैं तुरंत इसका समर्थन करने के लिए तैयार हूं।

आप महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं और उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं। हमने शिवसेना के अपने 9 सांसदों को बता दिया है कि आगे क्या करना है।"

#परिसीमन बिल के लिए बनाई गई कमेटी में कम से कम विपक्ष के एक नेता को शामिल किया जाना चाहिए था - उद्धव ठाकरे