मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हलका दाखा के गांव हंस कलां में की 'लोक मिलनी'

चंडीगढ़, 29 नवंबर- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज हलका दाखा के गांव हंस कलां में आयोजित 'लोक मिलनी' के दौरान क्षेत्रवासियों, खासकर माताओं-बहनों और बुजुर्गों से मिले अपार प्यार और सम्मान के लिए वह दिल से आभारी हैं। लोगों की यह भारी भीड़ और उत्साह उन्हें पंजाब की और अधिक समर्पण के साथ सेवा करने का हौसला देता है।

उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति सिर्फ नारों के लिए नहीं, बल्कि बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, खेती के लिए दिन के समय बिजली-पानी और गांवों के विकास के लिए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की तरक्की और खुशहाली का यह कारवां इसी तरह जारी रहेगा।

इंकलाब जिंदाबाद!

#मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हलका दाखा के गांव हंस कलां में की 'लोक मिलनी'