प्रियंका गांधी आज उन्नाव और बाराबंकी में करेंगी चुनावी सभा  

लखनऊ, 27 अप्रैल - लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगी। इस दौरान वह उन्नाव व बाराबंकी में जनसभा भी करेंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। चर्चा चल रही थी कि वे प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन इन अटकलों पर तब विराम लग गया, जब कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया कि पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव में भी अजय राय ही कांग्रेस के उम्मीदवार थे।